फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   haj yatra is now costly, see the new rates here

अब हज पर जाना हुआ महंगा, ग्रीन और अजीजिया श्रेणी के किराये में की गई इतनी बढ़ोतरी

Wed, 25 Apr 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
 haj yatra is now costly, see the new rates here
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
इस बार हज पर जाने वालों को ज्यादा खर्च करना होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यात्रा के कुल खर्च में बड़ा इजाफा किया है। किराए में बढ़ोतरी का असर अलग-अलग स्थानों से रवाना होने वालों पर अलग-अलग पड़ेगा। इसमें सबसे ज्यादा बोझ वाराणसी से उड़ान भरने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। साथ ही जिन हज यात्रियों ने इस्लामिक डवलपमेंट बैंक से कुर्बानी कराने पर सहमति दी है, उन्हें अतिरिक्त 8000 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


हज कमेटी के सचिव व कार्यपालक अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किराए में बढ़ोतरी के बाद इस बार लखनऊ से हज पर जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को 2.61 लाख रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को 2.26 लाख रुपये देने होंगे। जो पिछले साल की तुलना में ग्रीन कैटेगरी में 23750 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 23000 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन


किराए में इजाफे का सबसे ज्यादा बोझ वाराणसी से जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। वाराणसी एयरपोर्ट से ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को इस बार 2.72 लाख रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को 2.38 लाख रुपये देने होंगे। जबकि गत वर्ष वाराणसी से ग्रीन श्रेणी का किराया 2.39 लाख और अजीजिया श्रेणी का 2.07 लाख रुपये था। इस तरह वाराणसी से ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को करीब 34 हजार और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को 31700 रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली से जाने वाले वेस्ट यूपी के ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को इस साल करीब 2.52 लाख रुपये और अजीजिया श्रेणी को 2.18 लाख रुपये देने होंगे। जो पिछले साल की तुलना में ग्रीन श्रेणी में 15000 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 14250 रुपये ज्यादा है।

दो साल से कम उम्र के बच्चों का हवाई किराया अलग

 haj yatra is now costly, see the new rates here
हज पर जाने के लिए प्लेन पर चढ़ते यात्री। - फोटो : amar ujala
राज्य हज समिति के सचिव ने बताया कि इस बार हज यात्रा पर जाने वालों के दो साल या उससे कम उम्र के बच्चों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले इन बच्चों का 13400 रुपये किराया अतिरिक्त देना होगा। जबकि पिछले साल लखनऊ से ये किराया 11400 रुपये था। इसी तरह वाराणसी से जाने वाले बच्चों का किराया 14600 और दिल्ली से जाने वाले बच्चों का किराया 8900 रुपये अलग से देना होगा। साथ ही महरम बनकर यात्रियों के हज को जाने वाले रिपीटर श्रेणी के यात्रियों का पूरा किराया लगेगा। लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले रिपीटर श्रेणी केयात्रियों को दो हजार सऊदी रियाल अतिरिक्त जमा करने होंगे। इस बार एक सऊदी रियाल की कीमत 17.60 रुपये तय है।

23 मई तक जमा करें दूसरी किश्त
राज्य हज समिति के सचिव ने बताया कि हज यात्रा की दूसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यात्री अपनी दूसरी किस्त रिहाइश कैटेगरी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 32175020010 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 अथवा  www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। सरकारी कोटे से चयनित और प्रतीक्षा सूची के ऐसे चयनित यात्री जिन्होंने हज खर्च की पहली किस्त जमा नहीं की है, उन्हें पूरी राशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed