फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   haj training starts in uttar pradesh

ट्रेनिंग भी शुरू, पर कोटा पूरा ही नहीं

Tue, 17 Jun 2014 10:42 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
haj training starts in uttar pradesh

हज आवेदकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जबकि सूबे के करीब एक

विज्ञापन
हजार आवेदकों ने अभी तक अपना पासपोर्ट व पहले चरण की औपचारिकता ही पूरी नहीं की।

नतीजतन सूबे को आवंटित 23,668 आवेदकों का कोटा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।


27 अगस्त से यात्रा शुरू होनी है। हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद की मानें तो एक हजार में ऐसे कुछ लोग हैं जिनके परिवार में कोई न कोई समस्या कारण बनी है।

उनकी जगह प्रतीक्षा सूची के और 881 आवेदकों मौका दिया गया।


प्रशिक्षण में बदलाव

हज कमेटी ने हज प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। पहले दो चरणों में हज प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन अब बिना तिथि घोषित किए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान कर दिया गया।

हज अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी का कहना है कि ट्रेनर जिले के हज आवेदकों की सूची के आधार पर खुद तय करेगा कि हज प्रशिक्षण कब कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed