फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haj Pilgrimage 2025: Indian drivers will be deployed in Saudi Arabia buses, language will not be a barrier, se

हज यात्रा 2025: सऊदी अरब की बसों में तैनात होंगे भारतीय ड्राइवर, भाषा नहीं बनेगी बाधा, 24 घंटे मिलेगी सेवा

Thu, 05 Dec 2024 09:27 AM IST
रोहित मिश्र मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Dec 2024 09:27 AM IST
सार

Hajj Pilgrimage 2025: सऊदी अरब में हज यात्रा करने वाले हज यात्रियों को इस बार एक सहूलियत मिलेगी। उनकी स्थानीय बसों में जो ड्राइवर तैनात होंगे वह भारतीय मूल के होंगे। 

विज्ञापन
Haj Pilgrimage 2025: Indian drivers will be deployed in Saudi Arabia buses, language will not be a barrier, se
हज यात्रा 2025। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हज के दौरान सऊदी अरब में हज यात्रियों के आवागमन में अब भाषा रुकावट नहीं बनेगी। हज यात्रियों को आवागमन के लिए मिलने वाली बसों में इस बार भारतीय ड्राइवरों को तैनात किया जाएगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार स्टेट हज इंस्पेक्टर (हज सेवक/खादिमुल हुज्जाज) की जिम्मेदारी कम कर उनकी संख्या बढ़ाने सहित कई अहम फैसले लिए हैं।

विज्ञापन


सऊदी अरब में बीते दो साल से हज यात्रियों को हो रहीं दुश्वारियों को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बीते दिनों दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हज कमेटियों के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हज 2025 की तैयारियों और सुविधाओं को लेकर मंथन किया था। राज्य हज कमेटियों के सुझाव पर अमल करते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सऊदी अरब में मक्का, मदीना व अन्य जगहों पर हज यात्रियों के आवागमन के लिए मिलने वाली बसों की सुविधा इस बार 24 घंटे देने का निर्णय लिया है। बस में विदेशी ड्रइवरों से हज यात्रियों को संवाद करने में भाषा की होने वाली समस्या को खत्म करने के लिए बसों में भारतीय ड्राइवर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


हज इंस्पेक्टर पर 150 यात्रियों की मदद की होगी जिम्मेदारी

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों की देखभाल और उनकी मदद के लिए इस बार 150 यात्रियों के साथ एक स्टेट हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) भेजा जाएगा। अभी तक एक हज इंस्पेक्टर पर 200 यात्रियों की देखभाल की जिम्मेदारी रहती थी। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों और खादिमुल हुज्जाज के बेहतर समंवय स्थापित करने के लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि हज यात्री और हज सेवक एक ही जिले के हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियाल लेने के लिए एसबीआई की नही रहेगी बाध्यता

Haj Pilgrimage 2025: Indian drivers will be deployed in Saudi Arabia buses, language will not be a barrier, se
हज यात्रा - फोटो : ANI

सऊदी अरब में इस बार महिला और पुरुष हज यात्रियों को अलग-अलग कमरों में ठहराए जाने का नियम लागू किया है। ऐसे में हज पर जाने वाले पति और पत्नी भी एक ही कमरे में नही ठहराए जा सकेंगे। हज कमेटी के सचिव ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए हर राज्य के हज यात्रियों को एक ही भवन में ठहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ने इस बार रियाल बदलने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। अब भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से भी रियाल विनिमय कराए जा सकेंगे। यात्रा के दौरान हर राज्य के हज हाउस में तीनों बैंक के काउंटर खोले जाएंगे। काउंटर पर तय दर पर रियाल उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि जरुरत पड़ने पर राज्य हज कमेटियों को स्थानीय स्तर पर भी मुद्रा विनिमय के लिए बैंक तय करने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed