{"_id":"8b211672c97b817cee1f694ff6264907","slug":"haj-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज जाना है, तो यहां से लें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज जाना है, तो यहां से लें पूरी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज 2014 की घोषणा जल्द होनी है, लेकिन हज एक्शन प्लान के मुताबिक एक फरवरी से हज आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव के मुताबिक राज्य हज कमेटी कार्यालय पर भी फरवरी के पहले सप्ताह तक आवेदन उपलब्ध हो जाएंगे, जिसे आवेदकों को 15 मार्च तक पासपोर्ट के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव सुलतान अहमद ने सोमवार को बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया जल्द हज 2014 का कार्यक्रम की घोषणा करेगी।
इसके पहले एक फरवरी से आवेदन फार्म वेबसाइट www.hajcommitee.com या www.uphajcommitee.com से डाउन लोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज आवेदक अपना आवेदन व पासपोर्ट 15 मार्च तक जमाकर दें।
विज्ञापन
साथ ही हिदायत दी कि हज यात्रा आवेदन के इच्छुक पासपोर्ट समय से बनवा लें।
हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई जल्द ही अपने हज घोषणा के साथ हिदायतें जारी करेगी, जिसको लेकर राज्य हज कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है।