फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में किसानों पर कहर बन कर टूटी बारिश-ओलावृष्टि, फसलें चौपट, 33 की मौत

Sat, 14 Mar 2020 02:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Mar 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hail and heavy rain in many districts in Uttar Pradesh.
मौसम - फोटो : amar ujala

मौसम की मार झेल रहे किसानों की अब रही सही उम्मीदों पर भी ओले पड़ गए हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फिर तबाही मचाई। बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से जहां 33 लोगों की मौत हो गई वहीं अकेले अवध में 13 मौतें हुई हैं।



पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक हफ्ते में ही दूसरी बार प्रकृति की मार के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं। गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।

अवध के कई जिलों में शुक्रवार को आंधी के बीच बारिश व ओले गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। अकेले सीतापुर जिले में दीवारें व छप्पर गिरने से आठ और बाराबंकी में दो लोगों की जान चली गई। बलरामपुर, अयोध्या, बहराइच में भी एक-एक मौतें हुई हैं।

बहराइच में तो बारिश-तूफान के बीच स्कूल से लौट रहे बच्चों पर बिजली का खंभा गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए। बहराइच में 33.1 जबकि लखनऊ में 12 मिमी. पानी बरसा।

Hail and heavy rain in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में देर रात से ही बारिश के बीच ओलावृष्टि होती रही। जिससे सड़क पर ओलों की मोटी परत बन गई।

 
Hail and heavy rain in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के ददौरा में ओले की चार इंच मोटी परत जम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hail and heavy rain in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के थाना सदरपुर के गोड़ैचा क्षेत्र में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन
Hail and heavy rain in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
बहराइच में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed