फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hackers book 500 online teckets of transport nigam.

ऑनलाइन टिकट बुक कर हैकरों ने परिवहन निगम के 10 लाख रुपये हड़पे, मॉनिटरिंग की पोल खुली

Sun, 15 Jul 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
hackers book 500 online teckets of transport nigam.
प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन हैकरों ने परिवहन निगम की वेबसाइट हैक करके अलग-अलग आईडी से एसी बसों के 500 टिकट ऑनलाइन बुक कर किराये की रकम हड़प ली। परिवहन निगम की लेखा विंग ने इसका खुलासा किया है। वहीं ऑनलाइन बुक हुए टिकट की मॉनिटरिंग करने वाले अफसर की भी पोल खुली है।

विज्ञापन


अपर प्रबंध निदेशक बीआरडी तिवारी ने बस टिकट बुकिंग घोटाले की जांच के लिए ऑडिट विंग की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने कुछ महीने के ऑनलाइन बुक टिकट और परिवहन निगम के खाते में ट्रांसफर किराए की रकम की जांच की तो पाया कि लगभग 500 ऐसे बस टिकट बुक हुए जिनका किराया परिवहन निगम को नहीं चुकाया गया।
विज्ञापन


ये टिकट तीन हैकरों ने बुक किए थे। इनमें सर्वाधिक टिकट लखनऊ से दिल्ली के हैं। ऑडिट टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हैकर ने 500 टिकट बनाकर परिवहन निगम को करीब 10 लाख रुपये की चपत लगाई है। टीम सोमवार को प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद को जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दो जुलाई को एक व्यक्ति ने प्रबंध निदेशक को जानकारी दी थी कि उसने ऑनलाइन टिकट बुक कराया। टिकट बनने के बाद उसके बैंक खाते से रकम नहीं कटी। इसके बाद पहले चरण की जांच में 51 केस पाए गए जिनमें से 24 बस टिकट की रकम पांच जुलाई को खातेे में आ गई है। वहीं, एचडीएफसी गेटवे की टीम मुंबई में सिस्टम की जांच कर रही है।

आईडी के जरिये पकड़े जाएंगे हैकर

hackers book 500 online teckets of transport nigam.

परिवहन निगम की वेबसाइट हैक करने वाले आईडी के जरिये पकड़े जाएंगे। हैकर का पता मोबाइल नंबर से चलेगा जिसके जरिये टिकट बुक किया गया। परिवहन निगम मोबाइल कंपनियों से सिम नंबर के मालिक का विवरण हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।

शक के दायरे में ट्राईमेक्स ऑपरेटर
परिवहन निगम की वेबसाइट हैक करके सॉफ्टवेयर में सेंधमारी करने के शक के दायरे में आईटी कंपनी ट्राईमेक्स के ऑपरेटर आ गए हैं। ऑडिट टीम को आशंका है कि इन ऑपरेटरों के पीछे मास्टर माइंड कोई दूसरा है। यह आईटी एक्सपर्ट और निगम को चूना लगाने वाले सिंडीकेट का सदस्य हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed