फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gym at lohia park

यहां खुला जिम, फ्री में बनाएं सिक्स पैक एब्स

Wed, 04 Jun 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
gym at lohia park

गोमती नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में अब सिक्स पैक एब्स बनाने के

विज्ञापन
लिए जिमनेजियम (व्यायामशाला) खोला जाएगा।

जिसका उद्घाटन पांच जून को होगा। जिम में यहां आने वाले लोगों को विभिन्न उपकरणों के जरिए कसरत करने की सुविधा मिलेगी। यहां पर ट्रेनर भी रखे जाएंगे ताकि लोगों को व्यायाम करने के दौरान तकनीकी मदद भी मिल सके।

इस सुविधा को लेकर एलडीए कोई शुल्क ले या न ले, इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

फिलहाल कई तरह के उपकरणों की सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया का आगाज किया गया है। अगले महीने से लोहिया पार्क में जिम की सुविधा सैर करने के लिए आने वाले लोगों को मिल सकेगी।


करीब 70 एकड़ में फैले लोहिया पार्क में वर्तमान सपा सरकार आने के बाद कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है। इन सुविधाओं में मासिक और एनुअल पास को स्मार्ट कार्ड के तौर पर लांच किया गया। पार्क में झूलों की संख्या बढ़ाई गई।

नए पौधे रोपित किए गए। यहां जॉगिंग ट्रैक बनाया गया। जिस पर जो लोग तेज गति से दौड़ना चाहते हैं, उनको दौड़ने का भी मौका मिलेगा। इसके बाद में अब लोहिया पार्क में जिम की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed