फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guyana's Vice President arrives in Ayodhya: Visits Ramlal, stays at Ram Janmabhoomi complex for three hours

गुयाना के उपराष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या: रामलला के किए दर्शन, तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे

Sat, 21 Feb 2026 12:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:08 PM IST
सार

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। वे करीब तीन घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहकर मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। यह दौरा भारत-गुयाना सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
Guyana's Vice President arrives in Ayodhya: Visits Ramlal, stays at Ram Janmabhoomi complex for three hours
गुयाना के उपराष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत और गुयाना के सांस्कृतिक रिश्तों के बीच एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार सुबह अयोध्या पहुंचें। उनका निजी विमान सुबह 9:40 बजे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। वे करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। वे मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। डॉ. जगदेव लगभग तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे।
विज्ञापन


दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें निर्माण की प्रगति और भावी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दर्शन और निरीक्षण के बाद उप राष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed