फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guruji remained busy on phone and children were busy in copying

Lucknow News: गुरुजी फोन और बच्चे नकल में रहे व्यस्त

Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guruji remained busy on phone and children were busy in copying
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार को वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। स्कूलों में परीक्षा का माहौल नहीं दिखा। एक स्कूल में गुरुजी फोन और बच्चे नकल में व्यस्त दिखे। परीक्षा के पहले ही दिन कक्षा चार और पांच में गणित के दो-दो प्रश्नपत्र पहुंच गए। ऐसे में कई केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में देरी हुई।
विज्ञापन


बुधवार को कक्षा पांच से आठ तक गणित, कक्षा तीन में सामाजिक विषय व कक्षा चार में हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कला संगीत की परीक्षा हुई। कक्षा चार की परीक्षा के लिए दो प्रश्नपत्र विद्यालय में भेज दिए गए। कक्षा एक के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 और समय दो घंटे रखा, वहीं दूसरे प्रश्नपत्र पूर्णांक 35 और समय ढाई घंटे का रखा। दो-दो पेपर देखकर स्कूलों में अफरातफरी मच गई। बाद में एक प्रश्नपत्र को त्रुटिपूर्ण मानकर दूसरे से परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

कक्षा छह के पेपर में भी गलती सामने आई है। समय ढाई घंटे के स्थान पर दो घंटे और प्रश्न संख्या एक के छठवें भाग में प्रश्न ही गलत रहा। कई ब्लॉकों में बीआरसी पर शिक्षकों का प्रशिक्षण होने के कारण परीक्षा के दौरान शिक्षकों की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजाक बनी परीक्षा, झुंड में बैठ हल किया प्रश्नपत्र
ऊंचाहार। ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खरौली पूरे निधान में परीक्षा के दौरान कक्षा से शिक्षक नदारद थे। बच्चे झुंड में बैठकर एक-दूसरे की कॉपियों से नकल करते रहे। एक शिक्षक कमरे से बाहर फोन पर व्यस्त थे। प्रधानाध्यापिका प्रीती वर्मा ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते कक्षाओं में शिक्षक नहीं थे।
डॉयट में प्रशिक्षण चल रहा है। पेपर कम होने के चलते बच्चे झुंड में बैठे थे। प्राथमिक विद्यालय पूरे लोक सिंह में कक्षा एक, दो व तीन के बच्चे एक कमरे में, जबकि चार व पांच के बच्चे दूसरे कमरे में परीक्षा दे रहे थे। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण एक कमरे में बच्चे बैठाए गए।


शहर के स्कूलों में भी परीक्षा के दौरान मौजमस्ती
सतांव/ बछरावां। रायबरेली शहर के अलावा सतांव, बछरावां में परिषदीय स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षा पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी रही। प्राथमिक स्कूल प्रकाश नगर में बच्चे परीक्षा के दौरान झुंड बनाकर बैठे नजर आए। यहां भी शिक्षकों की कमी बताई गई। अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी परीक्षा के दौरान रही। सतांव के कंपोजिट विद्यालय हाजीपुर में 433 में 406 बच्चों ने परीक्षाएं दी। स्कूलों में बच्चे झुंड में बैठकर एक दूसरे की कॉपियों से नकल करते रहे। बछरावां के स्कूलों में अव्यवस्थाओं का अंबार रहा।


कक्षा चार और पांच में दो घंटे देर से हुई परीक्षा
हरचंदपुर। बुधवार को गणित के दो-दो प्रश्नपत्र मिलने के कारण करीब दो घंटे देर से परीक्षा शुरू हो सकी। क्षेत्र के 121 स्कूलों में प्रश्नपत्र वितरित किए गए तो कक्षा चार और पांच में गणित विषय के प्रश्नपत्रों में पूछे गए कई प्रश्न सामान मिले। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि प्रश्नपत्रों का सील बंद पैकेट जिले स्तर से प्राप्त होता है।
प्रश्नपत्र के पैकेट को परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले ही खोला जा सकता है। वितरण के बाद कक्षा चार और पांच में गणित विषय के प्रश्नपत्रों में समान प्रश्नों की त्रुटि होने के चलते प्रश्नपत्र को निरस्त कर दूसरा प्रश्नपत्र वितरित कर परीक्षा कराई गई।


परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। कुछ स्कूलों में त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र पहुंचने के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। स्कूलों को तत्काल सही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए।
- शीवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed