मुख्यमंत्री योगी से मिलीं झांसी में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने वाली गुरलीन चावला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने वाली गुरलीन चावला ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उनके प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरलीन के प्रयासों से झांसी की धरती स्ट्राबेरी की खेती के अनुकूल बनी है। इस तरह की अभिनव पहल से ज्यादा से ज्यादा किसानों और युवाओं को जोड़े जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह खेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी साथ ही स्ट्राबेरी महोत्सव जैसे आयोजनों से बाजार की जरूरत को भी पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आज बुंदेलखंड (झांसी) की बेटी गुरलीन चावला जी ने उनसे भेंट की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने @mannkibaat कार्यक्रम में गुरलीन जी द्वारा की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती की सराहना की थी। pic.twitter.com/34UIHnYmdA— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 1, 2021
बता दें कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में गुरलीन द्वारा की जा रही स्ट्राबेरी की खेती की सराहना की थी।