फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gunje Shabad Kirtan on Prakash Parv of Guru Ramdas

Lucknow News: गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर गूंजे शबद कीर्तन

Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gunje Shabad Kirtan on Prakash Parv of Guru Ramdas
यहियागंज गुरुद्वारे में सजा दीवान।।
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज, सदर और शहर के अन्य गुरुद्वारों में बुधवार को सिखों के चौथे गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान विशेष दीवान सजा और शबद कीर्तन में संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन

यहियागंज गुरुद्वारे के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में रुद्रपुर से आए भाई गुरविंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने प्रकाश पर्व की बधाई दी। ज्ञानी गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरु रामदास महाराज का जन्म 1534 ईस्वी में दया कौर और हरदास जी के घर लाहौर के चुना मंडी में हुआ था। बचपन में माता-पिता के देहांत के बाद वे नानी के घर में रहने लगे। कम उम्र में ही वे गुरु अमरदास की शरण में चले गए थे।
विज्ञापन


सदर गुरुद्वारे में सुबह विशेष दीवान सजा। ज्ञानी जगजीत सिंह ने गुरु रामदास जी के जीवन व शिक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरु रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की और हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) की नींव का पत्थर रखा। उनकी वाणी गुरुग्रंथ साहिब जी में संकलित है, जिसमें प्रेम, सेवा और विनम्रता का संदेश मिलता है। अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed