फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gumnami baba's goods exhibition in ram katha sangrahalaya in ayodhya

... तो जल्द ही देख सकेंगे गुमनामी बाबा से जुड़े सामानों की प्रदर्शनी

Mon, 23 Oct 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 23 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
gumnami baba's goods exhibition in ram katha sangrahalaya in ayodhya
रामकथा संग्रहालय का भवन - फोटो : amarujala
गुमनामी बाबा उर्फ  भगवन जी के सामानों की प्रदर्शनी रामकथा संग्रहालय में आम लोगों के लिए नवंबर में खोली जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए गैलरियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी ललिता बोस व नेताजी विचार मंच के संयोजक शक्ति सिंह की संयुक्त याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की ओर से 31 जनवरी 2013 के दिए निर्णय में गुमनामी बाबा के सामानों को संग्रहालय में संरक्षित करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन


गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी के लिए रामकथा संग्रहालय में दो आर्ट गैलरियों का निर्माण पूरा हो चुका है। डिस्पले के लिए सामानों की नेम प्लेट भी तैयार कराई जा चुकी है, केवल फिनिशिंग बाकी है, जो अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। रामकथा संग्रहालय के वीथिका सहायक मानस तिवारी बताते हैं कि आर्ट गैलरी के डिस्पले बोर्ड में सामान लगने के बाद नेम प्लेट लगा दी जाएगी। निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि नवंबर में गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुल सकती है। गुमनामी बाबा के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रथम चरण में गुमनामी बाबा की पुस्तकों का डिजिटलाइजेशन पूरा किया जा चुका है। डिजिटलाइजेशन की कार्रवाई नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर के माध्यम से कराई जा रही है। इसके बाद संबंधित पुस्तकों में बाबा की ओर से की गई टिप्पणियों को लेकर हैंडराइटिंग पर भी शोध करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed