फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gulam nabi azad in lucknow.

यूपी में कांग्रेस को कमजोर समझने वालों को चुनाव में मिल जाएगा जवाब: गुलाम नबी आजाद

Thu, 17 Jan 2019 02:28 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
gulam nabi azad in lucknow.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद

राहुल गांधी की फरवरी में प्रस्तावित रैलियों का जायजा लेने लखनऊ आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो दल कांग्रेस को कमजोर मान रहे हैं, उन्हें चुनाव में इसका जवाब मिल जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को दो चार सीटें दे सकती है। वहीं, कई जिलों के कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन


आजाद ने राहुल गांधी की रैलियों प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ बुधवार को यहां इलाहाबाद, आजमगढ़, अयोध्या और चित्रकूट मंडल के प्रत्येक जिले के दो-दो प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से रैली में आसपास के जिलों से लोगों को जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैलियों में अन्य प्रदेशों के बड़े नेताओं को भी बुलाया जाएगा। आजाद ने कहा कि प्रदेश में स्वाभिमान यात्राएं भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी फरवरी में यूपी में करीब 12 रैलियां क रेंगे। पहली रैली दो या तीन फरवरी को लखनऊ में होगी। इसके अलावा आगरा, बरेली, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद में रैलियां होंगी। मुरादाबाद में 6 या 7 फरवरी को तथा गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में फरवरी के दूसरे सप्ताह में रैली हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जब दो दुश्मन एक हो सकते हैं तो कांग्रेस के भीतर भी खत्म हो सकता है टकराव'

gulam nabi azad in lucknow.

बैठक में आजाद ने सपा-बसपा का नाम लिए बिना कहा कि जब दो दुश्मन एक हो सकते हैं, तो कांग्रेस के भीतर भी टकराव खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को दो-चार सीटें दे सकती है।

बैठक में सांसद डॉ. संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमेाद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधना मिश्रा भी मौजूद रहे।

इन जिलों के नेता कांग्रेस में हुए शामिल

gulam nabi azad in lucknow.
कांग्रेस नेताओं के साथ गुलाम नबी आजाद। - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में कई जिलों के कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल हुए। मुरादाबाद पश्चिम से दो बार विधायक रहे मेजर जेपी सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

गोरखपुर निवासी और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कुश सौरभ, एटा से बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर नूर मोहम्मद खान और सीतापुर के हाजी सिराज व मो. कलीम ने भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed