फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gujjar gang created ruckus in Tilak ceremony, four injured

Lucknow News: गुज्जर गैंग ने तिलक समारोह में मचाया उत्पात, चार घायल

Tue, 26 Nov 2024 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Gujjar gang created ruckus in Tilak ceremony, four injured
मोहनलालगंज। बैरीसालपुर गांव में सोमवार देर रात तिलक समारोह में मामूली कहासुनी के चलते गुज्जर गैंग के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडे से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया और दो वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बैरीसालपुर गांव निवासी दिलीप चौरसिया के बेटे प्रयांशू का तिलक चढ़ाने लड़की वाले धनुवासाड गांव से आए था। समारोह में गांव का रहने वाला गुज्जर गैंग का गुर्गा रोहित भी शामिल हुआ था। डीजे पर डांस को लेकर रोहित का दिलीप के बेटे हिमांशु से विवाद हो गया। हिमांशु ने समझाने का प्रयास किया तो रोहित गाली-गलौज करने लगा। मारपीट पर उतारू हो गया और फोन कर गैंग के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


गैंग के 15 लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और प्रयांशू, उनके पिता, मौसेरे भाई सहित कई लोगों को मारापीटा। इसमें चार लोग घायल हुए। परिवार के लोग घायलों को पिकअप व कार से अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने दोनों वाहनों में भी तोड़फोड़ की। करीब आधे घंटे उत्पात मचाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही इस गैंग के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की बात कह रही है।


गुज्जर गैंग का पूरे इलाके में है आतंक
गुज्जर गैंग का मोहनलालगंज, नगराम, निगोहां और गोसाईंगंज इलाके में काफी आतंक है। इस गैंग में पंद्रह से लेकर पच्चीस साल के लड़के हैं और इनकी संख्या 100 से ऊपर बताई जाती है। गैंग के लोग मारपीट, वसूली और अन्य छोटे-मोटे अपराध में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed