गुजरात के सीएम पहुंचे अयोध्या: करेंगे रामलला के दर्शन, देखेंगे गुजरात भवन की आवंटित जमीन
हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद वह अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद बन रहे मंदिर के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाएंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद वह अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद बन रहे मंदिर के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह शाहनवाजपुर माझा में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आवंटित गुजरात भवन की जमीन का निरीक्षण भी करेंगे। बीजेपी नेताओं के साथ भी उनकी मीटिंग हो सकती है।
देश की जनता श्री राम को प्राप्त करेगी: राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को राम लला व हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अपने स्थान को प्राप्त करेंगे और देश की जनता श्री राम को प्राप्त करेगी। अयोध्या में अब हर दिन दिवाली होगी। पूरा देश इसकी प्रतीक्षा कर रहा है कि वह 22 जनवरी कब होगी जिस दिन देश के प्रधानमंत्री यहां आकर श्री राम को विराजमान कर उन्हें साष्टांग प्रणाम करेंगे। श्री राम को अयोध्या आना था इसलिए उन्होंने अयोध्या को बहुत ही सुंदर बना दिया है और इसके लिए उन्होंने माध्यम बनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। काशी बदली उज्जैन बदला और अब अयोध्या भी बदल चुकी है। चाहे केदारनाथ हो या बद्रीनाथ सभी तीर्थ इस समय जगमगा रहे हैं।