फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Durga Puja 2020 Guidelines in UP (Uttar Pradesh) News: Guidelines issued for festival in UP Permission for installation of idol in open space

यूपी : चौराहों या सड़क पर नहीं रख सकेंगे मूर्तियां और ताजिये, खुले स्थान पर स्थापना की अनुमति

Sat, 10 Oct 2020 12:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja 2020 Guidelines in UP (Uttar Pradesh) News: Guidelines issued for festival in UP Permission for installation of idol in open space
दुर्गा पूजा 2020 यूपी में दिशानिर्देश: दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति को अंतिम रूप देता कारीगर - फोटो : अमर उजाला

अगले तीन महीनों में पड़ने वाले विभिन्न त्योहारों को देखते हुए यूपी सरकार ने कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस बात के सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दशा में चौराहों तथा सड़कों पर मूर्तियां व ताजिये न रखे जाएं। मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक लेकिन खाली स्थान पर की जाए। उनका आकार छोटा रखा जाए तथा मैदान की क्षमता से अधिक लोग न रहें। हालांकि कार्यक्रम स्थलों पर क्या करें व क्या न करें के निर्देश प्रदर्शित करने होंगे। मूर्ति विसर्जन में छोटे वाहनों का प्रयोग करना होगा। इसमें कम से कम व्यक्ति शामिल होंगे और इस दौरान एंबुलेंस रखना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात, दीपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा एवं क्रिसमस के दौरान जगह-जगह प्रतिमा स्थापना, धार्मिक पूजा, मेला, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विसर्जन जैसी गतिविधियां होती हैं। इनमें भारी जनसमूह के जुटने की संभावना रहती हैं। इसलिए दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए तैनात होंगे वॉलंटियर्स
कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग, शारीरिक दूरी तथा मास्क सुनिश्चित करने के लिए वॉलंटियर्स की तैनाती करनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए वृत्त (गोला) चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग और जहां तक संभव हो, एक से अधिक रास्ते सुनिश्चित किए जाएंगे। केवल वही स्टाफ तथा दर्शक प्रवेश कर सकेंगे जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे। कार्यक्रम स्थल पर डिस्पोजल कप व गिलास का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने पर विचार

सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के मानकों के अनुपालन की निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी विचार करना होगा। कार्यक्रम स्थल पर कोविड -19 से बचने के उपायों से सम्बन्धित पोस्टर्स/ बैनर्स लगाने होंगे और ऑडियो/ विजुअल प्रचार-प्रसार भी करना होगा। थूकने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

ये निर्देश भी जारी
- कार्यक्रम स्थलों व सामान्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे दरवाजों के हैंडल, लिफ्ट के बटन, बैरिकेट, सीट, बेंच आदि को लगातार सेनिटाइज करना होगा।
- कार्यक्रम/ प्रदर्शन/ रैली आदि के दौरान किसी भी व्यक्ति के कोविड के लक्षण पाए जाने पर उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने तक के लिए आइसोलेट करने के लिए एक अलग कक्ष की व्यवस्था करनी होगी।
- एयर कंडीशनर का तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस, ह्यूमिडिटी 40-70 डिग्री के अन्तर्गत रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed