{"_id":"5c822316bdec221447631999","slug":"guard-misbehaved-ladies-in-trauma-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर में गार्डों ने की महिलाओं से अभद्रता, अफसर कार्रवाई के बजाय लीपापोती में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर में गार्डों ने की महिलाओं से अभद्रता, अफसर कार्रवाई के बजाय लीपापोती में जुटे
Fri, 08 Mar 2019 02:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में ट्रॉमा सेंटर के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर गार्डों ने अंदर जा रही दो महिलाओं से अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके बाद महिलाओं ने गेट पर हंगामा किया।
अधिकारियों तक भी मामला पहुंचा, मगर जिम्मेदार कार्रवाई के बजाय मामले में लीपापोती करने में जुटे रहे। सीतापुर निवासी महिला तीमारदार राधा के रिश्तेदार ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे वह गेट से बाहर निकलकर पानी लेने गई थी।
वापस लौटते वक्त गेट पर तैनात पुरुष गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका और धक्का दे दिया। इससे महिला के हाथ से पानी की बोतल छूट गई। वहीं एक अन्य तीमारदार मालती मिश्रा अपने परिचित को मोबाइल देने रैन बसेरे में गई थी। अंदर जाने लगी तो गार्डों ने उससे भी अभद्रता की।

गेट पर रहा अफरा-तफरी का माहौल
इस दौरान महिलाओं ने छूने पर आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान गार्डों ने दूसरे गंभीर मरीजों को अंदर नहीं जाने दिया। करीब आधे घंटे तक गेट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले की सूचना सीएमएस- चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को दी गई।
मगर अफसर एक दूसरे पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डालते रहे। वहीं केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि पुरुष गार्डों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे महिलाओं से अभद्रता नहीं करेंगे, उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते।
कोई भी महिला तीमारदार उत्तेजित होती है तो उन्हें संभालने के लिए महिला गार्ड गेट पर तैनात हैं। कोई भी महिला तीमारदार शिकायत करती है तो कार्रवाई की जाएगी।