फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GST theft in iron scrap became an easy way in UP involvement of many big companies came to fore

UP News: लोहे के कबाड़ में जीएसटी चोरी का आसान रास्ता बना यूपी, कई बड़ी कंपनियों की संलिप्तता आई सामने

Sun, 06 Jul 2025 08:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 08:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोहे के कबाड़ में जीएसटी चोरी का आसान रास्ता बन गया है। इससे ठेका लेने वाले एजेंटों का नेटवर्क और मजबूत हो गया है। इसमें कई बड़ी कंपनियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
GST theft in iron scrap became an easy way in UP involvement of many big companies came to fore
लोहे का कबाड़ (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सख्ती के तमाम दावों के बावजूद दूसरे राज्यों से जीएसटी चोरी का लोहे का स्क्रैप (कबाड़) धड़ल्ले से आ रहा है। एक तरफ ये स्क्रैप यूपी में ही कई कंपनियों द्वारा खपाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ गोविंदगढ़ पंजाब जाने का सेफ पैसेज भी बन गया है। 

विज्ञापन


जून के दूसरे हफ्ते में सहारनपुर में करीब ढाई दर्जन वाहनों को पकड़ने के बाद साफ हो गया है कि बिहार-झारखंड से पंजाब तक वाया यूपी जाने वाले वाहनों को सुरक्षित पहुंचाने का ठेका लेने वाले एजेंटों का नेटवर्क और मजबूत हो गया है। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भी मिलीभगत का संदेह है। शासन भी ऐसे मामलों की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन

कई बड़ी कंपनियों की संलिप्तता आई सामने

लोहे के कबाड़ में जीएसटी चोरी के नेटवर्क में कई बड़ी कंपनियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। बिहार-झारखंड से कर चोरी के स्क्रैप से लदे वाहन आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, लखनऊ, अलीगढ़, सहारनपुर होते हुए पंजाब के गोविंदगढ़ तक जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में पकड़े गए वाहनों के बाद ये साफ हो गया कि लगभग आठ जिलों की सीमाएं पारकर जो वाहन पंजाब पहुंच रहे हैं, वह बिना विभागीय लापरवाही के संभव नहीं है। इन वाहनों की धरपकड़ भी शासन से मिले इनपुट के आधार पर की गई। इसके बाद ढाबे में खड़ी गाड़ियों की चेकिंग की गई थी। 

मामले में गोपनीय जांच के निर्देश

ऐसे मामले संवेदनशील इसलिए हैं क्योंकि टैक्स चोरी के कबाड़ से लदे वाहनों का यूपी में प्रवेश गोरखपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र जैसे जिलों से होता है। विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है। गोपनीय जांच के निर्देश दिए हैं। 



पूरे मामले की रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है। गोरखपुर में तीन सहायक आयुक्तों के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का ये भी कहना है कि चूंकि रास्ते कई हैं और सीमित टीमें हैं, इसलिए हर वाहन की जांच संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed