फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GRP sipahi and pregnant woman found corona positive in lucknow

लखनऊः जीआरपी सिपाही समेत दो कोरोना पॉजिटिव, संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

Wed, 03 Jun 2020 10:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
GRP sipahi and pregnant woman found corona positive in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में मंगलवार को जीआरपी सिपाही और एक गर्भवती महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिल्वर जुबली अस्पताल को एक दिन के लिए बंद कर कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सिविल अस्पताल में आठ वर्षीय बच्ची और एक किशोरी की मौत हो गई। दोनों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 431 हो गई है और मूल निवासियों की संख्या 307 हो गई है। अब संक्रमित जीआरपी और आरपीएफ  जवानों की संख्या 29 हो गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात एक जवान 24 मई को संक्रमित मिला था। इसके बाद लगातार जीआरपी और आरपीएफ  जवानों के साथ ही उनके परिजनों के पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक और जीआरपी जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां दहशत का माहौल है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जीआरपी लाइन के जिस हिस्से में जवान पॉजिटिव पाए गए हैं, उसे सील करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्वर जुबली अस्पताल बंद

जगत नारायण रोड स्थित सिल्वर जुबली बीएमसी में बांसमंडी निवासी 23 साल की गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार को उसे भर्ती कराया था। जहां कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सिल्वर जुबली बीएमसी को 24 घंटे के लिए बंद रखते हुए सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी संबंधित डॉक्टर व कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। गर्भवती के परिजनों की भी जांच की जाएगी।

अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी बच्ची की मौत

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सिकंदरबाग निवासी आठ वर्षीय बच्ची को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के बताए गए लक्षण के आधार पर उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जांच कराई जा रही है।

वहीं, जान गंवाने वाली दूसरी किशोरी आलमबाग निवासी है। वह सोमवार शाम भर्ती हुई थी, लेकिन मंगलवार तड़के ही उसकी सांसें थम गईं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दोनों के नमूने लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही दोनों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

243 नमूने लिए गए
सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 243 लोगों के नमूने जांच के लिए जुटाए गए हैं। नमूने केजीएमयू जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक, चिक मंडी, खटीकाना, मौलवीगंज, तकिया, बारूदखाना, मकबरा गोलागंज, पीर जलील खटकाना समेत अन्य इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। सर्वे कर कोरोना लक्षण वालों लोगों को चिह्नित किया गया। उनके नमूने लिए गए। इस काम में 46 टीमें लगाई गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed