फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Group of two student clashed in college

Lucknow News: क्राइस्ट चर्च में भिड़े छात्र गुट, मामले की जांच करेगी कमेटी

Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Group of two student clashed in college
हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान सीनियर और जूनियर छात्रों के गुट भिड़ गए। इसमें कई छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कक्षा 11 व 12 के छात्रों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें जूनियर छात्रों की जीत के बाद हूटिंग शुरू हो गई।
इससे नाराज सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीट दिया। यह देखकर जूनियर व सीनियर छात्रों के साथी भी भिड़ गए। शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
प्रधानाचार्य राजेश चतरी ने बताया कि वह अभी दिल्ली में हैं। स्कूल की घटना की सूचना फोन पर मिली है। मारपीट की घटना को सोशल मीडिया पर बढ़ा चढ़ाकर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

किसी भी छात्र व शिक्षक को चोट नहीं आई है। मामले की जांच के लिए स्कूल स्तरीय जांच कमेटी बना दी गई है। फुटेज के आधार पर जांच कर कमेटी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर ही छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लिया कैंपस का जायजा
प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने स्कूल परिसर का जायजा लिया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed