{"_id":"5be6f49abdec22174c7df5ae","slug":"group-of-lawyers-meet-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजी-रोटी से वंचित किया: अखिलेश से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजी-रोटी से वंचित किया: अखिलेश से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को हरदोई के वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल और बेरोजगारी मुक्त क्रांति यात्रा के सदस्यों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें रोटी-रोजी से भी वंचित कर दिया है। हरदोई बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश को बताया कि हरदोई पुलिस ने अधिवक्ता अनिल यादव को गलत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उनका भाजपा के एक नेता से कुछ विवाद हो गया था। वकीलों ने माधोगंज थाने के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं के साथ समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव, अनिल यादव, संजय सिंह, सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जबकि, बेरोजगारी मुक्त क्रांति यात्रा सदस्यों ने नौजवानों को ज्यादा सरकारी रोजगार देने और बेरोजगार नौजवानों को बिना ब्याज 10 लाख रुपये तक का कर्ज दिलाने की मांग की।
क्रांति यात्रा प्रतिनिधिमंडल में विनीत कुशवाहा, मनोज क्रांतिकारी, अमित यादव आदि शामिल रहे। अखिलेश ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।