फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groom Brother and Brother-in-Law Die in Road Accident in Bahraich Wedding Procession Returns Without Wedding

Bahraich News: सड़क हादसे में दूल्हे के भाई व बहनोई की मौत, बिना शादी के लौटी बरात; घरों में मची चीख पुकार

Fri, 08 May 2026 07:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 07:47 PM IST
सार

बहराइच में सड़क हादसे में दूल्हे के भाई व बहनोई की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद बिना शादी के ही बरात लौट गई। घटना के बाद घरों में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Groom Brother and Brother-in-Law Die in Road Accident in Bahraich Wedding Procession Returns Without Wedding
रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे वजीरगंज-कुंडासर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के भाई और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बरात में मातम छा गया। बिना शादी के ही बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के समदा बाजार गांव निवासी अमन की शादी हुजूरपुर के गुलरिहा गाजीपुर गांव निवासी रामतेज की बेटी से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम बरात रवाना हुई। रात करीब 9.00 बजे बरात गुलरिहा गाजीपुर पहुंच गई। बरातियों के जलपान की व्यवस्था की जा रही थी। जनवासे में मौजूद लोग दूल्हे के छोटे भाई दीपक (24) और ग्राम बेहटा निवासी उनके बहनोई राकेश (25) के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों के सड़क हादसे की सूचना जनवासे पहुंची। खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई। बराती घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अखनापुर गांव के पास दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed