{"_id":"66eacca6a31d94ceba0580e0","slug":"grocery-shopkeeper-and-secretariat-worker-died-in-accident-lucknow-news-c-13-lko1027-878505-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में किराना दुकानदार व सचिवालय कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में किराना दुकानदार व सचिवालय कर्मी की मौत
Wed, 18 Sep 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के आईआईएम रोड पर यादव चौराहे के पास मंगलवार शाम बाइक सवार ने दुकानदार शत्तीदीन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा आलमबाग इलाके में सड़क हादसे में घायल सचिवालय कर्मचारी की सांसें थम गईं।
रोशनाबाद निवासी विजय की सरौरा रोड पर किराने की दुकान है। विजय के मुताबिक मंगलवार शाम 6:30 बजे पिता शत्तीदीन (55) किराने का सामान लेने गए थे। लौटते समय बाइक सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज चालक को तलाश रही है।
इसके अलावा आलमबाग स्थित आनंदनगर के अशोक कुमार दुबे (45) सचिवालय में अनुसेवक थे। उनके बेटे यशस्वी ने बताया पिता शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅमा में मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।