{"_id":"9b9915a1df6f46b1aebdf481f8c109ed","slug":"green-signal-to-new-kathgodam-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बढ़ेगा ट्रेनों का किराया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं बढ़ेगा ट्रेनों का किराया?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Feb 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रेल बजट में किराया बढ़ाने का संकेत देने वाले रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुर इस बार बदले नजर आए।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में रेलवे में भारी निवेश किया जाएगा। इसका भार आम यात्रियों पर नहीं डाला जाएगा। बजट में किराया नहीं बढ़ेगा लेकिन निजी क्षेत्र का पूंजी निवेश जरूरी है।
यात्रियों को भारतीय रेलवे से बहुत अपेक्षाएं हैं। रेलयात्री आठ गुना बढ़ गए हैं, माल भाड़ा यातायात भी सात गुना बढ़ चुका है। इसे देखते हुए अगले चार से पांच साल में रेलवे का ढाई गुना संसाधन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए रेलवे को धन की जरूरत पड़ेगी। रेलवे इसका प्रयास कर रहा है। वह शनिवार को लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन