लेखपाल के 10 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट ने राजस्व विभाग के लेखपालों की तरह ही चकबंदी लेखपालों की संशोधित नियमावली को भी मंजूरी दे दी है। अब चकबंदी लेखपाल की भर्ती में भी 80 नंबर की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा व 20 नंबर का इंटरव्यू होगा।
पहले 60 नंबर की लिखित परीक्षा और 40 का इंटरव्यू था। ‘अमर उजाला’ ने 21 अगस्त के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।
राजस्व की ही तरह चकबंदी लेखपाल भी होते हैं। कुछ दिन पहले तक राजस्व विभाग में लेखपालों के चयन के लिए 90 नंबर की लिखित परीक्षा व दस नंबर का इंटरव्यू था। सरकार ने इसे हाल में बदलकर 80 नंबर की लिखित परीक्षा व 20 नंबर का इंटरव्यू किया है।
दूसरी ओर चकबंदी लेखपाल की भर्ती के लिए 60 नंबर की लिखित परीक्षा व 40 नंबर का इंटरव्यू था। सोमवार को प्रदेश कैबिनेट ने चकबंदी लेखपालों की भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा 80 नंबर की और इंटरव्यू 20 नंबर का कर दिया।
एक साथ शुरू हो सकती है भर्ती की कार्यवाही
राजस्व व चकबंदी के लेखपालों की भर्ती नियमावली एक समान होने से अब दोनों ही विभागों में रिक्त पदों पर एक साथ भर्ती की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।
प्रदेश के राजस्व विभाग में लेखपाल के करीब 7000 और चकबंदी लेखपाल के करीब 3000 पद खाली हैं। इस तरह राजस्व विभाग चाहे तो इन 10 हजार पदों पर एक साथ भर्ती की कार्यवाही शुरू कर सकता है।