{"_id":"dd85c8cf91d77dc87300eee5af18f4a5","slug":"grant-for-mansarovar-traveler","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर तीर्थयात्रियों को 25 हजार का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर तीर्थयात्रियों को 25 हजार का अनुदान
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान सरोवर की यात्रा पूरी कर लौटने वाले प्रदेश के 50 तीर्थयात्रियों को सरकार आर्थिक सहायता देगी।
विज्ञापन
इसके लिए तीर्थयात्री 12 अक्तूबर तक प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग के बापू भवन स्थित कार्यालय में डाक के जरिये आवेदन भेज सकते हैं।
धर्मार्थ कार्य व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ वर्तमान का निवास प्रमाणपत्र व पासपोर्ट की प्रमाणित फोटोकापी लगानी होगी।
तीर्थयात्रा समाप्त होने के बाद तीन महीने के अंदर विदेश मंत्रालय भारत सरकार, चाइना सरकार द्वारा जारी वीजा/पासपोर्ट/प्रमाणपत्र के आधार पर अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसी यात्री की मृत्यु होने की दशा में उसकी पत्नी, पति या आश्रित द्वारा आवेदन किया जा सकेगा। अनुदान स्वीकृति को लेकर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
चयनित तीर्थयात्रियों को 25 हजार रुपये के हिसाब से अनुदान दी जाएगी। अनुदान किसी भी यात्री को जीवन काल में एक बार ही मिलेगा।