{"_id":"67992f2f20cb6cdea901acbd","slug":"granddaughter-and-grandfather-died-due-to-truck-collision-raebareli-news-c-101-1-slko1033-126632-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से पोती व दादा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से पोती व दादा की मौत
Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित ढाबे के पास पोती अदिबिका (5) को स्कूल से लेकर लौट रहे राजकरन यादव (52) की बाइक मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पोती और दादा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
नगर पंचायत सलोन के वार्ड नंबर एक पूरे बाबू के तहत रंभा के पुरवा निवासी राजकरन पुत्र रूपलाल यादव नगर के एक निजी स्कूल से पोती को लेकर मंगलवार को घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बंगाली ढाबा के समीप बाईपास पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। राजकरन बाइक से सड़क की विपरीत दिशा की ओर जा रहे थे। कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौरंग से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।