फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand mom Asha Will prticipate in running championship

56 की उम्र में जज्बा हो तो ग्रैंडमॉम आशा जैसा

Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grand mom Asha Will prticipate in running championship
अनुराग बाजपेई
विज्ञापन

56 साल की उम्र महज उनके लिए एक नंबर है। शायद यही कारण है कि चार साल के पौत्र आर्यन और डेढ़ साल की पौत्री अकीरा की दादी मां ‘अल्ट्रारनर’ आशा सिंह के लिए फिलहाल कोई भी चुनौती असंभव नहीं दिख रही है।
हालिया उपलब्धि के तहत वे बंगलूरू में दो और तीन जुलाई को होने वाली 24 ऑवर एशिया एंड ओसियाना अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज एथलीट बन गई हैं।
विज्ञापन

आशा इससे पहले भी कई उपलब्धियां अपने खाते में दर्ज करा चुकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या वे इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा मैराथन के तत्वावधान में बंगलूरू में होने वाले आयोजन में अपनी से आधी उम्र की एथलीट को पीछे छोड़कर देश को पदक दिलाने का करिश्मा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा ने बीते साल चार-पांच दिसंबर में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए ट्रायल में भाग लिया था, जहां उन्होंने 24 घंटे तक लगातार दौड़कर 178.8 किमी. की दूरी नापी थी, जबकि मानक 24 घंटे में कम से कम 175 किमी. रखा गया था।
इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन बंगलूरू में होने वाली 24 ऑवर एशिया एंड ओसियाना अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। 12 सदस्यीय टीम में छह महिलाएं शामिल हैं, जिसमें 56 की आशा लखनऊ की एकमात्र एथलीट हैं।
प्रदर्शन की बात करें तो आशा इससे पहले 50 वर्ष की उम्र से अधिक एथलीटों के वर्ग में तमाम उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। यह पहला मौका होगा कि वह ओपन कैटगरी में अपनी से आधी उम्र की एथलीटों से मुकाबला करेंगी।
आशा का अब तक का प्रदर्शन एक नजर में
- 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में देश में मैराथन पूरी करने में सबसे कम समय का रिकॉर्ड (3 घंटे 41 मिनट)
- 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में देश में हाफ मैराथन पूरी करने में सबसे कम समय का रिकॉर्ड (एक घंटा 44 मिनट)
- ओपन कैटगरी 12 घंटे में 114.70 किमी की दूरी नापने का रिकॉर्ड
- छह साल के कॅरिअर में 30 मैराथन, एक अल्ट्रा मैराथन (50 किमी), एक 12 ऑवर रन, तीन 100 किमी. रन पूरी की।
एबॉट वर्ल्ड मैराथन के लिए भी चयनित
आशा के हालिया प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन लंदन में दो अक्तूबर को होने वाले वांडा एजग्रुप वर्ल्ड मैराथन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें वे 55 पार वाले आयुवर्ग में चुनौती पेश करेंगी। अभी तक वे इस आयुवर्ग में भारत से शामिल होने वाली एकमात्र एथलीट हैं।

शौक बन कॅरिअर बना, पता नहीं चला : आशा सिंह
उम्र के 50 साल पूरे होने के बाद पति के साथ शौकिया तौर पर रनिंग शुरू की थी। कभी अल्ट्रारनर बनने का सोचा नहीं था, अपने आप ही सब कुछ हो गया। 24 ऑवर रनिंग में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करके रोमांचित हूं। आजकल ट्रेनिंग शेड्यूल थोड़ा बिजी है। सुबह तीन घंटे रनिंग और शाम को दो घंटे वर्कआउट करके खुद को फिट रखने का प्रयास करती हूं। बंगलूरू में केवल भाग लेकर खुश नहीं होना चाहती हूं। यहां देश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास होगा। अगर पदक जीता तो इसे अपने पौत्र और पौत्री को दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed