फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand festival of lights will be dedicated to Laxman ji on Dhanteras

Lucknow News: धनतेरस पर लक्ष्मण जी को समर्पित होगा भव्य दीपोत्सव

Sun, 27 Oct 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Grand festival of lights will be dedicated to Laxman ji on Dhanteras
लखनऊ। लक्ष्मण पार्क में प्रतिवर्ष धनतेरस पर भगवान लक्ष्मण को समर्पित दीपावली मनाई जाती है। शिव सिंह ‘सरोज’ स्मारक समिति कृष्णप्रताप विद्याविंदु लोकहित न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 59वां श्री लक्ष्मण दीपोत्सव, हनुमत जयंती एवं समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही पुष्पाजंलि, दीपांजलि, लोक गीताजंलि के साथ काव्यांजलि का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. विद्याबिंदू सिंह ने बताया कि लखनऊ को लक्ष्मण जी ने बसाया है। इनके लिए खास तौर से यहां दीपोत्सव आयोजित किया जाता है। राजनीतिज्ञ लालजी टंडन, साहित्यकार अमृतलाल नागर ने अपनी किताबों में इसका जिक्र किया है। अशोक मार्ग के लक्ष्मण पार्क में तत्कालीन महापौर वीआर मोहन ने अथक प्रयास कर उनकी मूर्ति बनवाई थी। इसके बाद संस्था की ओर से दूसरी मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इनका होगा सम्मान

श्री उर्मिला लक्ष्मण आदर्श दंपती सम्मान से पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी व अवनीश अवस्थी को, मां उर्मिला नृत्याचार्य मनीषी सम्मान से प्रो. पूर्णिमा पांडेय को, श्री लक्ष्मण संगीताचार्य मनीषी सम्मान से धर्मनाथ मिश्र को, श्री लक्ष्मण संस्कृति प्रसार राजनय सम्मान से डॉ. महेंद्र कुमार सिंह को, श्री लक्ष्मण साहित्य संस्कार सम्मान डॉ. अनिल कुमार पाठक को व श्री रामलीला प्रसार रंगाचार्य सम्मान से विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed