फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram rojgar sevaks will be adjusted in Panchayats.

योगी सरकार का बड़ा फैसला, शहरीकरण से बेरोजगार हुए ग्राम रोजगार सेवकों का पंचायतों में समायोजन होगा

Thu, 17 Sep 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Gram rojgar sevaks will be adjusted in Panchayats.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

प्रदेश में नगरीय निकाय सीमा में शामिल की गईं ग्राम पंचायतों के कारण बेरोजगार हुए 700 से अधिक ग्राम रोजगार सेवकों को अन्य ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को ग्राम पंचायत की सहमति से समायोजन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगमों के सीमा विस्तार और नए नगरीय निकाय गठित होने से बेरोजगार हुए ग्राम रोजगार सहायक लंबे समय से समायोजन की मांग कर रहे थे। उधर, प्रदेश की 58 हजार 769 ग्राम पंचायतों में से 35620 ग्राम पंचायतों में ही ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


हापुड़, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में एक भी ग्राम रोजगार सेवक नहीं है जबकि बागपत में एक ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत हैं। अपर मुख्य सचिव के अनुसार, पद रिक्त होने और मनरेगा में काम बढ़ने से कामकाज में काफी दिक्कतें होती हैं। बेरोजगार हुए 700 ग्राम रोजगार सेवकों को उसी जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर समायोजित करने के निर्देश दिए हैं। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपर मुख्य सचिव का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed