{"_id":"67febb9621a54d1a6d01cc07","slug":"grabbed-a-loan-of-rs-1-crore-by-submitting-fake-documents-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1159235-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी दस्तावेज लगाकर 1 करोड़ का लोन लेकर हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी दस्तावेज लगाकर 1 करोड़ का लोन लेकर हड़पा
Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज लगाकर 1 करोड़ का लोन लेकर हड़पा
लखनऊ। हसनगंज की डालीगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 11 लोगों पर 1,06,15,000 एक्सप्रेस क्रेडिट लोन हासिल करने का आरोप लगा है। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन सिंह ने सभी 11 लोन धारकों, तीन बिचौलियों, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर और मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन के खिलाफ हसनगंज थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है।
विपिन सिंह के अनुसार 15 जुलाई 2023 से 30 जनवरी 2024 के बीच 11 खातेदारों को एक्सप्रेस क्रेडिट लोन पास किया गया। इस अवधि के दौरान शाखा के कारोबार में आश्चर्यजनक वृद्धि मिली। शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि नियम को दरकिनार करते हुए फर्जी दस्तावेज के सहारे उक्त 11 खाताधारकों को 1,06,,15,000 का लोन पास किया गया था।
जांच में सामने आया कि लोन हासिल करने के लिए वेतन पर्ची, फर्जी केवाईसी, फर्जी जन्मतिथि का प्रमाण पत्र लगाया गया था। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कुछ कर्मचारी और कुछ बिचौलिए भी शामिल रहे। जांच पूरी हो जाने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन
ये हैं आरोपी लोन धारक
1- गब्बर, 2- श्रीमती कुसुमा, 3- गोपाल सिंह, 4- विनय कुमार, 5-सुमित कुमार, 6- धर्मपाल, 7- विजय कुमार, 8- अकील, 9- राम गोपाल, 10- उदयवीर सिंह और 11- अब्दुल हाफिज।
इन बिचौलियों पर हुआ केस
सर्वेश कुमार, सुमित कुमार और अंबेडकरनगर निवासी डाली सिंह।
इन बैंक अफसरों के नाम आए सामने
एफआईआर में तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजीव त्रिपाठी, फील्ड ऑफिसर अमृता चटर्जी और मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन अमित जैन नामजद हैं। आरोप है कि तीनों ने ऋण दस्तावेजों का मूल्यांकन करने और बैंक के दिशा निर्देशों की देखरेख में लापरवाही की है। मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन अमित जैन ने बैंक से संबंधित आईडी व पासवर्ड को बिचौलियों के साथ साझाकर बैंक की गोपनीयता भंग की।