फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt employees are waiting for new transfer policy in Uttar Pradesh.

यूपी: सरकारी कर्मचारियों को तबादला नीति पर नए आदेश का इंतजार, पिछले वर्ष लगाई गई थी रोक

Mon, 05 Apr 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Apr 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Govt employees are waiting for new transfer policy in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अप्रैल शुरू हो गया है लेकिन उत्तर प्रदेश की तबादला नीति का पता नहीं है। सरकारी कर्मचारी दो वर्ष से तबादले का इंतजार कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में तबादलों की अर्जियां विभागों में पड़ी हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के बीच तबादले पर लगी रोक हटेगी या आगे बढ़ेगी, यह फैसला शासन स्तर से होना है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 29 मार्च, 2018 को स्थानांतरण सत्र 2018-19 से 2021-22 तक (चार वर्ष) के लिए एक साथ तबादला नीति जारी की थी। नीति के तहत एक अप्रैल से 31 मई के बीच तबादले किए जा सकते हैं। समूह ‘क’ व ‘ख’ के जो अधिकारी अपने सेवाकाल में तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं, उन्हें जिलों से हटाने की व्यवस्था है। समूह ‘क’ व ‘ख’ के जो अधिकारी मंडल में 7 वर्ष पूरा कर चुक हैं, उन्हें मंडलों से स्थानांतरित करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


समूह ‘ग’ के कार्मिकों के प्रत्येक तीन वर्ष पर पटल परिवर्तन के प्रावधान हैं। शासन ने पिछले वर्ष 12 मई, 2020 को कोविड-19 के मद्देनजर स्थानांतरण सत्र 2020-21 के लिए अग्रिम आदेशों तक सभी तरह के स्थानांतरण पर रोक लगा दी थी। विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की अनुमति लेकर तबादले के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतिबंध का नतीजा ये हुआ कि जिलों से लेकर मंडल तक अधिकारी नीति के विरुद्ध कार्यरत हैं। नियुक्ति, वित्त व चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों में विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर वर्ष भर थोक के भाव तबादले हुए हैं। मगर, जो कर्मचारी पारिवारिक कारणों व विशेष परिस्थितियों की वजह से हटना चाहते हैं, उनका तबादला सामान्य स्थानान्तरण सत्र में विचार के आश्वासन पर लंबित है।

स्थानांतरण को लेकर कोई भी दिशानिर्देश अब तक जारी नहीं हुए

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से स्थानांतरण सत्र 2021-22 शुरू हो गया है। लेकिन स्थानांतरण को लेकर कोई भी दिशानिर्देश अब तक जारी नहीं हुए हैं। कर्मचारी व विभागीय मंत्री लगातार तबादलों के लिए पूछताछ कर रहे हैं। मंत्रियों पर फील्ड के कार्यकर्ताओं का दबाव है।

कार्मिकों के बच्चों के प्रवेश व पढ़ाई की व्यवस्था आदि के लिहाज से यह समय तबादले के लिए सबसे मुफीद है। इधर, कोविड-19 का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में शासन के कार्मिक विभाग को जल्द से जल्द यह निर्देश जारी करने चाहिए कि चालू स्थानांतरण सत्र में तबादले होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed