फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govind Narayan Shukla became the President of Lucknow Bar Association

Lucknow News: गोविंद नारायण शुक्ला बने लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Govind Narayan Shukla became the President of Lucknow Bar Association
बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गोविंद नारायण शुक्ला अध्यक्ष, मनीष श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जितेंद्र यादव महासचिव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


बताते चलें कि शुक्रवार को 2722 मतों में से 1500 मतों की गिनती की जा सकी थी। वहीं, शनिवार को अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शेष 1222 मतों की गिनती की गई। गिनती के बाद तीन पदों के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर गोविंद नारायण शुक्ला को 1255वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पांडेय को 1136 जबकि राजेंद्र शर्मा को 115 और परशुराम मिश्रा को 98 वोट मिले। महासचिव पद पर जितेंद्र यादव 1094 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श मिश्रा को 846, कुलदीप वर्मा को 568, मारुत शर्मा को 111 और कामिनी शर्मा को मात्र 23 वोट ही प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष श्रीवास्तव को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि मनीष श्रीवास्तव को 556 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी यज्ञमणि दीक्षित को 424 वोट मिले। इस पद पर अपना भाग्य आजमा रहे कमल किशोर को 369 और सौरभ को 357 मत पाकर संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के विजेताओं की घोषणा के बाद अब शेष पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती की जाएगी।

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

बार एसोसिएशन के चुनाव के विजेता पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed