{"_id":"3b08af84c8f2b18c2680bb437556a9ac","slug":"governor-refuses-to-speak-about-azam-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल नाईक का आजम खां पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल नाईक का आजम खां पर पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पत्र पर किसी टिप्पणी से इन्कार करते हुए कहा है कि मुझे अपनी संविधानिक मर्यादाएं पता हैं। इसके लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि आजम की शिकायतें जायज नहीं हैं। दिल्ली में गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस से शुक्रवार शाम राजधानी पहुंचे नाईक ने अमर उजाला से यह बातें कहीं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, मुझे आजम का पत्र मिला है। आजम ने पत्र में जौहर ट्रस्ट की जमीन का जिक्र किया है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को कोई पत्र नहीं लिखा है।
विज्ञापन
उधर, बलिया में किसान पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से के सूबे में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने फिर दोहराया, मुझे अपनी संविधानिक मर्यादाएं मालूम हैं।
मैं कोई टीका-टिप्पणी नहीं करूंगा। गौरतलब है कि आजम ने सफाई के बहाने बृहस्पतिवार को नाईक को चार पेज का पत्र लिखकर कई मुद्दों पर अपना ऐतराज जताया था।