{"_id":"5c5feda2bdec221181373a9b","slug":"governor-ram-naik-speaks-on-power-theft-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी एक कैंसर की तरह, इसे ठीक करना बेहद कड़ी चुनौती: राज्यपाल राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी एक कैंसर की तरह, इसे ठीक करना बेहद कड़ी चुनौती: राज्यपाल राम नाईक
Sun, 10 Feb 2019 02:53 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : डेमो
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बिजली चोरी और लाइन लॉस विभाग के लिए कैंसर की तरह है। इसे ठीक करना बेहद कड़ी चुनौती है। राज्यपाल राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा आयोजित विद्युत व्यवस्था में सुधार कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी व लाइन लॉस को सुधारने में विभाग के इंजीनियर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इंजीनियरों की समस्या का भी समाधान जरूरी है। इसके लिए वह सरकार से बात करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इंजीनियरों की दिक्कत ठीक करने में राजभवन भी जहां पर जरूरी होगा मदद करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभाग के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री परिवहन विभाग स्वतंत्र देव सिंह और पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार को आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन