फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor Ram Naik slams akhilesh yadav.

चुनावी मूड में भाजपा के 'नायक', फिर बोला हमला

Thu, 16 Oct 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
governor Ram Naik slams akhilesh yadav.

भले ही यूपी के विधानसभा चुनाव में काफी वक्त हो लेकिन राज्यपाल राम नाईक ने एक बार फिर अखिलेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में प्रदेश की कानून व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं आया। प्रदेश सरकार खुद इसका आकलन कर सकती है। यह कहना है राज्यपाल राम नाइक का। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षा के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की।

गुरुवार को राज्यपाल राम नाइक आगरा शहर में थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के बाद दूसरी सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। जब तक बिजली की स्थिति नहीं सुधरेगी प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके सुधार के लिए उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री से बात कर आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर समस्या के समाधान पर जोर देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर पर मुख्यमंत्री से की बात

governor Ram Naik slams akhilesh yadav.

राज्यपाल ने कहा कि आगरा, इलाहाबाद और बनारस के विश्वविद्यालयों में शैक्षिक स्तर गिरा है। इसके सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात की है।

राज्य सरकार के स्तर से विश्वविद्यालयों के मामले अटके हैं, उनको जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विवि के कुलपतियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनसे परीक्षा परिणाम घोषित करने की समय सारिणी, प्रवेश की स्थिति, दीक्षांत समारोह के आयोजनों और राज्य सरकार के स्तर से लंबित मामलों की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed