{"_id":"5c9b727abdec22141d19e85e","slug":"governor-ram-naik-reacts-on-akhilesh-yadav-s-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल रामनाईक ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर जताई आपत्ति, बताया- बेहद गैर जिम्मेदाराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल रामनाईक ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर जताई आपत्ति, बताया- बेहद गैर जिम्मेदाराना
Wed, 27 Mar 2019 06:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट को बेहद गैर जिम्मेदाराना करार दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा कि राजनीति में राज्यपाल को लाना संवैधानिक पदों का अनादर है। मैं राजनीतिक बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। यही तरीका मैंने सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां के बयानों पर भी अपनाया था। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसी बयानबाजी उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि भाजपा का प्रचार राज्यपाल और सरकारी एजेंसियां कर रही हैं। आज भी राज्यपाल लखनऊ में हुई किसी घटना को देखने गए थे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बताया कि मैं सोमवार को मैनपुरी के करीब हुई बस दुर्घटना में डॉ. ज्योति व उनकी छह वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत पर उनके राजाजीपुरम् स्थित आवास पर शोक जताने गया था। डॉ. ज्योति राजभवन चिकित्सालय में तैनात डॉ. अनिल निर्वाण के भाई की पत्नी थी और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में चिकित्सक थीं। उनकी छह वर्षीय पुत्री की भी उनके साथ जलकर मृत्यु हुई थी। ऐसे मौके पर अपने स्टाफ के दुख-दर्द में पहुंचना मैं अपना दायित्व समझता हूं।