आजम से परेशान राज्यपाल बोले, छह माह से कुछ नहीं बोला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां के बारे में कहा कि अब मैं उन पर क्या बोलूं। आजम खां जब भी मेरे बारे में टिप्पणी करते हैं उस पर मैं कभी टिप्पणी नहीं करता हूं।
आप लोगों ने भी यह देखा है कि पिछले छह माह में मैंने आजम के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बार उन्होंने जो कुछ भी मेरे बारे में बोला है उस पर भी मैं कुछ नहीं कहूंगा।
राज्यपाल शुक्रवार को राजभवन में पूर्वांचल विवि जौनपुर के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
लोकायुक्त पर लूंगा उचित निर्णय
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आजम खां ने एक बार फिर आप पर निशाना साधा है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है उस पर मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा।
लोकायुक्त संशोधन विधेयक पर राजभवन की आगे की भूमिका के प्रश्न पर राज्यपाल ने कहा कि जब विधेयक उनके पास आएगा तो वे उसका विधिक परीक्षण कराकर उचित निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी संशोधन विधयेक पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। विधिक परीक्षण कराने के बाद ही उस पर अपनी कोई राय दूंगा।