{"_id":"574831944f1c1b4407690fa5","slug":"governor-ram-naik-approves-three-names-for-mlc-including-rajpal-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान गए राज्यपाल, राजपाल कश्यप सहित ये तीन बने एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान गए राज्यपाल, राजपाल कश्यप सहित ये तीन बने एमएलसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 May 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को यूपी विधान परिषद के रिक्त पदों पर नए सदस्यों के नाम पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम अखिलेश ने डॉ राजपाल कश्यप, अरविंद सिंह और डॉ. संजय लाठर के नाम 25 अप्रैल को राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा था।
मत्स्य विकास निगम के चेयरमैन राजपाल कश्यप का मनोयन राज्यपाल ने रोक दिया था। राज्यपाल ने कश्यप के बारे में सरकार से कुछ और जानकारियां मांगी थीं जिस पर आज उन्होंने सहमति दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते अप्रैल राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए नामों में बलवंत सिंह रामूवालिया, जहीर हसन ‘वसीम बरेलवी’ और मधुकर जेटल के नाम पर अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन