फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ram naik and cm yogi wishes eid to everyone

ईद पर प्रदेशवासियों को राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Fri, 15 Jun 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik and cm yogi wishes eid to everyone
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, खासतौर से मुस्लिम भाइयों को सुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ईद का पर्व हमें एकता, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देता है। कहा कि खुशियां बांटने से ही खुशियां बढ़ती हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने उम्मीद जताई है कि ईद का पर्व देश व प्रदेश में आपसी भाईचारा बढ़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वे कहा है कि यह त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि ईद का त्यौहार बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह त्यौहार दया, परोपकार, उदारता, भाईचारा और मानवीय भावनाओं से युक्त होता है। इस अवसर पर हमें समाज में आपसी सौहार्द कायम करने का संकल्प लेना चाहिए। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मुस्लिम भाई-बहनों का ईद की शुभकामना दी है। उन्होंने कामना की है कि ईद का त्यौहार सभी हर्षोल्लास से मनाएं। 

गरीबों, वंचितों को गले लगाएं

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है। इस पर्व पर हमें सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करनी चाहिए। ईद के दिन खुले मन और  पवित्र भाव से गरीबों और वंचितों को भी गले लगाना चाहिए और ईद की खुशी में उन्हें शरीक करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed