{"_id":"5d0788898ebc3e18ab03fd54","slug":"governor-ram-naik-accepts-resignation-of-three-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने यूपी सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे किए स्वीकार, इन्हें सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने यूपी सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे किए स्वीकार, इन्हें सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी
Mon, 17 Jun 2019 08:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए प्रदेश के तीन मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इनमें पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण व पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के विभागों के आवंटन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिला कल्याण एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास रहेगा। दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण व धर्मार्थ कार्य विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को पशुधन एवं मत्स्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को लघु सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग तथा औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन