फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor inaugurated cycle rally in lucknow

राज्यपाल ने सेना के साइकिल दल को झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 09 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
governor inaugurated cycle rally in lucknow
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने सेना के इलेक्ट्रानिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स कॉर्प्स (ईएमई)के साइकिल दल जय भारत इंडियन अल्ट्रा साइकिलिंग मेम्बर्स को झंडी दिखाकर शुक्रवार को आगे की यात्रा के लिये रवाना किया। साइकिल यात्रा दल में ले. कर्नल विशाल अहलावत, कैप्टल राहुल, पी. महापात्रा,  डी. विनय, पीजे अब्राहम, नगारे विनोद, आरएन शर्मा शामिल थे। इस मौके पर पर्यटन एवं महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थी।

विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार इलेक्ट्रानिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स कॉर्प्स की स्थापना के प्लेटिनिम जुबली वर्ष केमौके पर 1 ईएमई सेंटर सिकंदराबाद के साइकिल दल ने 15 अगस्त 2018 से यात्रा शुरू कर 2 दिसंबर 2018 तक 120 दिनों में सात सदस्य एवं 5 सहयोगियों के माध्यम से पूरे देश में 25 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


इस यात्रा में कई नए कीर्तिमान स्थापित किये गए हैं। जिसमें गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज पूर्व-पश्चिम तक सर्वाधिक तेज साईकिल यात्रा 10 दिन 19 घंटे 4 मिनट और लिम्का बुक ऑफ  रिकार्ड में दर्ज उत्तर-दक्षिण सर्वाधिक तेज साइकिल यात्रा 14 दिन 4 घंटे में पूर्ण कर नए कीर्तिमान दर्ज किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साइकिल दल का लक्ष्य यात्रा के माध्यम से स्वस्थ, स्वच्छ, हरित, प्रदूषण मुक्त खुशहाल भारत का संदेश देना, देश के प्रति सेना की राष्ट्रीय एवं सामाजिक प्रतिबद्धता है। साइकिल दल का उद्देश्य देश की रक्षा पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देना, युवाओं को सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिये प्रेरित करना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed