फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor Arif Mohammad Khan said, even a single incident of mob lynching is a tragedy

Gonda News : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- त्रासदी है मॉब लिंचिंग की एक भी घटना

Tue, 23 Aug 2022 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Aug 2022 12:51 AM IST
सार

राज्यपाल ने योगी और उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की। कहा कि उत्तर प्रदेश में हालिया दिनों में बहुत विकास हुआ है। देश में कानून का राज है, यहां पीएम को भी कटघरे में खड़ा होना पड़ा है। ईडी और सीबीआई पर सवाल लोकतंत्र का असर है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना कोर्ट का दायित्व है।

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad Khan said, even a single incident of mob lynching is a tragedy
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को शहर के एम्स इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचे। बहराइच से लौट रहे राज्यपाल को गोंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से जाना था। इससे पहले उन्होंने निजी विद्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मॉब लिंचिंग पर खरी-खरी बात की। कहा कि मॉब लिंचिंग की एक भी घटना त्रासदी के समान है और दूसरी घटना सिर्फ आंकड़े हैं। इन घटनाओं का कोई जस्टिफिकेशन नहीं है।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हर घर तिरंगा देखकर दिल खुश हुआ। उन्होंने कहा कि केरल तो 100 फीसदी साक्षर है, यूपी में भी इसका बड़ा असर है। सड़क किनारे छोटे-छोटे घरों में तिरंगा लगा देखकर मन खुश हुआ। बोले कि- असल में आजादी असली अमृत महोत्सव का मतलब यही है। दुख जताया कि जिन्होंने आजादी दिलाई, जिनका हम नाम भी नहीं जानते और उनके सपनों का भारत बनाना है। अब इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने योगी और उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की। कहा कि उत्तर प्रदेश में हालिया दिनों में बहुत विकास हुआ है। देश में कानून का राज है, यहां पीएम को भी कटघरे में खड़ा होना पड़ा है। ईडी और सीबीआई पर सवाल लोकतंत्र का असर है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना कोर्ट का दायित्व है। केरल की तारीफ में कहा की नीति आयोग केरल को लीडर मानता है। उन्होंने कहा कि केरल में प्राइमरी स्कूल बेहतर हैं। शिक्षा के मामले में केरल का कोई जवाब नहीं। इसके बाद वह ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सवालों का जवाब सधे अंदाज में दिया और कहा कि देश के बारे में हर व्यक्ति को जानने का हक है। देश को सभी ने जाना है और अब सभी देश के लिए चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed