{"_id":"5b8c0ac442c79246633fec13","slug":"governor-and-chief-minister-wish-happy-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Sep 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा है कि गीता में श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं, जो हमें लोक मंगल के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
गीता में भगवान कृष्ण के संदेश हमें अलौकिक उपदेश के साथ कर्तव्य परायणता, जीवन का शाश्वत सत्य और स्वार्थरहित लोकोपकार से भी परिचय कराते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व सम्पूर्ण मानवता को अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया उसकी प्रासंगिकता युगों-युगों तक बनी रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और विधान परिषद के सभापति रमेश चन्द्र यादव ने भी जन्माष्टमी पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के अवतार थे। उन्होंने अन्य के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित किया। वे हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।
विज्ञापन