फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor Anandiben Patel Inaugurated 'Logo' and 'Sukti' of atal bihari Vajpayee medical university

आनंदीबेन पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’का किया लोकार्पण

Fri, 30 Oct 2020 10:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Oct 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
governor Anandiben Patel Inaugurated 'Logo' and 'Sukti' of atal bihari Vajpayee medical university
राज्यपाल ने किया ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’ का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’ का लोकार्पण किया। लोगो व सूक्ति ‘आरोग्यमेव अटल अमृतम’ (आरोग्य ही अटल अमृत है) के चयन के लिए चिकित्सा विवि ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई थी।

विज्ञापन


इसमें कुल 252 लोगो व 138 सूक्तियां प्राप्त हुई थीं। लोगो व सूक्ति को तीन विशेषज्ञों की टीम ने चुना है। सर्वश्रेष्ठ ‘लोगो’ व ‘सूक्ति’ के लिए बीस हजार रुपये प्रथम विजेता के लिए निर्धारित था। विवि के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि सूक्ति में डॉ अमिता जैन और लोगो में रचित सिंह को विजेता चुना गया। डॉ अमिता अहमदाबाद की रहने वाली हैं और इन दिनों लखनऊ में रह रही हैं। वे आयुर्वेद फिजीशियन हैं। वहीं रचित सिंह दिल्ली के हैं और पेशे से आर्किटेक्ट व ग्राफिक डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed