{"_id":"60936cc48ebc3e8dc4569d01","slug":"governor-anandi-ben-patel-and-chief-minister-yogi-adityanath-pays-tribute-on-the-death-of-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने अजित सिंह के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने अजित सिंह के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धाजंलि
Thu, 06 May 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 May 2021 02:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रेषित की है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज (6 मई) निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
अजित सिंह के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।
वहीं, मायावती ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चैधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद है। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।