फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government will start atal bihari vajpayee sabka sath sabka vikas yojna

प्रदेश में शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेयी सबका साथ-सबका विकास सड़क योजना

Wed, 22 Aug 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
government will start atal bihari vajpayee sabka sath sabka vikas yojna
अटल बिहारी वाजपेयी

प्रदेश सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास सड़क योजना’ का नाम अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला किया है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई सौ से अधिक आबादी के राजस्व गांव और बसावटों को संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी मुख्य व अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। वे मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि एक सितंबर से सभी भुगतान विभाग में लागू चाणक्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही किए जाएं। साथ ही दो लेन मार्ग से जोड़ने से बचीं 26 तहसीलों तक यह काम जल्द पूरा कराएं। उन्होंने इस काम को सितंबर के अंत तक हर हाल में शुरू करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि एशियन गेम्स या अन्य प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के गांव व कस्बों तक सड़क बनाने का काम किया जाएगा। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी में स्वीकृत 54 मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन मार्गों में राज्य की सीमा पर एक प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों में शहीदों के नाम पर प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। उन्होंने भू माफिया के कब्जे से पीडब्ल्यूडी की जमीन अभियान चलाकर मुक्त कराने के निर्देश दिए।

कुंभ मेले पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नगर विकास और पीडब्ल्यूडी के काम समय पर पूरे किए जाएं। मेरिट में स्थान पाने वाले मेघावी छात्रों के गांव और गृह स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर जो साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, उन पर बच्चों की फोटो भी लगाई जाए।

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग की गुणवत्ता खराब होने पर एफआईआर के निर्देश

मौर्य ने बताया कि पीलीभीत में केंद्रीय मार्ग निधि योजना के तहत निर्माणाधीन पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट व टर्मिनेट कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed