{"_id":"5b97f107867a557f6149c663","slug":"government-will-pay-the-arrears-of-seventh-pay-commission-to-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का एरियर जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का एरियर जल्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सरकार ने पुनरीक्षित वेतन अवशेष (राज सहायता) के तहत 50 फीसदी राशि की पहली किस्त के तौर पर 16 अरब 39 करोड़ 52 लाख 84 हजार 800 रुपये जारी किए हैं।
इससे बेसिक शिक्षा परिषद के मुख्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों और केजी एवं नर्सरी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के वित्त नियंत्रक भोलानाथ ने विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारियों को सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।