फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government will immediately provide relief material to flood effected peoples this time

पहले से ही कसी कमर : इस बार बाढ़ प्रभावितों तक तत्काल राहत सामग्री पहुंचाएगी सरकार

Sun, 09 Jun 2019 12:17 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 09 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
government will immediately provide relief material to flood effected peoples this time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
राज्य सरकार इस बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत सामग्री बांटेगी। पिछले साल कुछ स्थानों पर राहत सामग्री की व्यवस्था सही समय पर नहीं होने से इसे बांटने में कई दिन लग गए थे। इसलिए शासन ने इस बार जिलाधिकारियों को बाढ़ के आने से पहले ही राहत सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश में लगभग दो दर्जन ऐसे जिले हैं, जो हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं। वहीं, हर बार यही देखा जाता रहा है कि जब बाढ़ आती है, तब जिलों के अफसर राहत सामग्री के लिए टेंडर करने व राहत सामग्री का पैकेट बनाने के काम में जुटते हैं। इससे बाढ़ के शुरुआती दिनों में प्रभावित परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे स्थानीय प्रशासन के साथ सरकार की काफी किरकिरी होती है। 
विज्ञापन


पिछले साल कई जगह राहत वितरण व्यवस्था में कई दिन लग गए थे। इस बार राहत आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ से जुड़ी तैयारियां जल्द से जल्द करने के दिशानिर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत आयुक्त ने कहा है कि बाढ़ के मद्देनजर राहत पैकेट व पशुओं को चारा आदि उपलब्ध कराने के लिए जिन वस्तुओं के लिए टेंडर जरूरी हो, इसकी कार्यवाही तत्काल पूरी कर ली जाए। जिससे बाढ़ आते ही राहत सामग्री का वितरण किया जा सकेगा। 

राहत पैकेट में मिलेगी ये सामग्री

10-10 किलो आटा, चावल व आलू। पांच किलो लाई, दो किलो भूना चना, दो किलो अरहर की दाल। 500 ग्राम नमक। 250-250 ग्राम हल्दी, मिर्च व धनिया। 5 लीटर केरोसिन, एक-एक पैकेट मोमबत्ती व माचिस। 10 पैकेट बिस्कुट। एक लीटर रिफाइंड तेल। 10 टेबलेट क्लोरीन। 

इस तरह 16 तरह की राहत सामग्री का एक पैकेट में दी जाएगी। यह सामग्री पांच व्यक्ति के परिवार के लिए एक सप्ताह के लिए होगी। वहीं पशु कैंप अथवा बाढ़ प्रभावित गांव में पशुओं के चारे के लिए पांच किलो भूसा प्रति दिन प्रति पशु की व्यवस्था अलग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed