फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government will buy low quality crops under MSP

किसानों को बड़ी राहत: MSP के तहत ही कम गुणवत्ता वाली फसल खरीदेगी सरकार, योगी बोले- संकट की घड़ी में हम साथ

Sat, 01 Apr 2023 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से उपजी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Government will buy low quality crops under MSP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की बहुत पुरानी मांग का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात, तेज हवा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक कारणों से गेहूं आदि की फसल खराब हो सकती है। फसल की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसी फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीदा जाए। इसके लिए नियम शिथिल करने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। किसान लंबे समय से बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि आदि की वजह से कम गुणवत्ता वाली फसलों के खरीद की मांग करते रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से उपजी स्थिति की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आंकलन करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च माह में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। विगत 24 घंटों में भी प्रदेश के नौ जनपदों में ओलावृष्टि की सूचना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति अगले दो-तीन दिन और रहने की संभावना है। इसके लिए सभी आवश्यक सतर्कता प्रबंध किए जाएं। 

विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने में देर न हो। मौसम पूर्वानुमान के बारे में सुदूर गांव तक टीवी, अखबार व स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं। यह पूर्वानुमान 24-48 घंटे का हो। जब लोग अलर्ट होंगे तो क्षति भी कम होगी।

प्राकृतिक आपदा से यदि किसी की मृत्यु होती है, मानव-वन्य जीव संघर्ष से कोई घायल होता है तो बिना विलंब तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क किया जाए। आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सीएम ने कहा कि गेहूं की फसल के संभावित नुकसान के कारण इस वर्ष भूसे की कमी हो सकती है। ऐसे में पशुपालन विभाग द्वारा समय से गोवंश चारे की व्यवस्था कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed